उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सीएलडी इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ,छात्र छात्राओं ने दिखाए हुनर

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी की कोषाध्यक्ष शालिनी गौतम ने फीता काटकर किया

Story Highlights
  • खेलकूद से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास शालिनी गौतम कोषाध्यक्ष बसपा

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी की कोषाध्यक्ष शालिनी गौतम ने फीता काटकर किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।प्रतियोगिता के दौरान बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।

IMG 20251113 WA0332 rotated

प्राथमिक बालक वर्ग में बालकों की टीम में आनंद ने प्रथम,अमरजीत ने द्वितीय वहीं सोहेल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उम्दा प्रदर्शन किया।बालिकाओं में साक्षी ने प्रथम,पलक ने द्वितीय तथा अनमता ने तृतीय स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग में बालकों में अभिषेक प्रथम,अमरदीप द्वितीय तथा अर्नव तृतीय स्थान पर रहे।बालिकाओं में वर्षा प्रथम,दामिनी द्वितीय तथा शिखा तीसरे स्थान पर रहीं।सीनियर वर्ग में बालकों में आकाश,गौरव तथा सौरभ ने बाजी मारी वहीं सीनियर बालिका वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में जानवी,अर्चना तथा सेजल ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्रबंधक,प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप सचान,प्रबंधक प्रदीप सचान,प्रधानाचार्य संदीप कुमार, उपप्रधानाचार्य मोहम्मद जमील,शिक्षक गोविंद सचान,अजीत,जयचंद भारती,शिवम् मिश्रा,दिनेश सविता,आकाश सचान,विवेक पांडेय,आकृति,आकांक्षा,वैशाली,अभिजीत,शिव,उमरा,दिव्या, फ़रीन,सीमा,रिंकू आदि मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button