उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में हाइटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला युवक का शव

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक 32 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना रविवार देर रात बारा चौकी क्षेत्र में हुई।मृतक की पहचान नसरतपुर गांव के मजरा मढ़कुला निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार के पुत्र लालसिंह के रूप में हुई।लालसिंह का शव गांव के बाहर खेत में हाइटेंशन लाइन से लटका मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही बारा चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों के मुताबिक लाल सिंह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।बताया जा रहा है कि लाल सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।रविवार देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।जिसके बाद ग्रामीणों ने हाइटेंशन लाइन के खंभे से उसका शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही बारा चौकी प्रभारी संजय वर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की।

घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button