कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में आयुष विभाग का योग शिविर: बच्चों ने सीखे सूर्य नमस्कार और प्राणायाम

आयुष विभाग और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कानपुर डॉ. मनोज वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नोनापुर, कानपुर देहात ने आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम नोनापुर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया।

Story Highlights
  • डॉ. मनोज वर्मा के मार्गदर्शन में नोनापुर आंगनवाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम, योग प्रशिक्षक अन्नू मिश्रा रही मौजूद

मो. रईस ,भोगनीपुर: आयुष विभाग और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कानपुर डॉ. मनोज वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नोनापुर, कानपुर देहात ने आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम नोनापुर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था।

शिविर में बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार और शीतली प्रणायाम जैसी योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक अन्नू मिश्रा और योग सहायक प्रियंका पांडेय ने बच्चों को इन आसनों और प्राणायाम को करने की विधि सिखाई, साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री कामिनी दीक्षित भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और बच्चों को प्रोत्साहित किया।

डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविरों का आयोजन बच्चों में कम उम्र से ही योग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

AD
Back to top button