उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा में युवती लापता,पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई है।युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।भैरों शाहजहांपुर गहलों निवासी रामजी सिसोदिया ने गुमशुदगी दर्ज कराते

Story Highlights
  • पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई है।युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।भैरों शाहजहांपुर गहलों निवासी रामजी सिसोदिया ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री विनीता उर्फ शिवानी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है।देर शाम तक पुत्री के घर वापस न लौटने पर काफी खोजबीन की,लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।इसके बाद पिता ने रूरा थाने में अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।लापता युवती की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button