कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Story Highlights
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव में 25 वर्षीय शिवानी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या।
  • मृतका की शादी लवकुश उर्फ लोकेंद्र तोमर से फरवरी 2025 में हुई थी।
  • ननिहाल पक्ष (मामा पक्ष) ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।
  • प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव में बुधवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंचे ननिहाल पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है।

फरवरी 2025 में गढ़िया सिकंदरा निवासी लवकुश उर्फ लोकेंद्र तोमर से शिवानी की शादी हुई थी।शिवानी घाटमपुर में अपने मामा मनोहर सिंह के पास पली बढ़ी थी।बुधवार को शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने शिवानी को हवासपुर सीएचसी पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।

घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।मृतका के भाई टोडरपुर मैनपुरी निवासी आयुष चौहान ने बताया कि उनकी बहन की शादी मामा के घर से हुई थी।आयुष ने मृतका शिवानी के ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार राकेश चंद्रा भी मौके पर पहुंचे।चौकी प्रभारी कौशल कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button