सपनों को दी उड़ान! ज़ारा कुरैशी ने NEET परीक्षा पास कर बारा को किया गौरवान्वित।
ग्राम पंचायत बारा की बेटी ज़ारा कुरैशी (नेहा) ने अपनी असाधारण लगन और कड़ी मेहनत से पहली बार में ही NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और पूरे गांव का नाम रोशन किया है। ज़ारा, जो हाजी मोहम्मद नईम कुरैशी (भेरे नेता जी) की पौत्री और इरशाद कुरैशी की पुत्री हैं। एक सामान्य परिवार से होते हुए भी अपने डॉक्टर बनने के बचपन के सपने को साकार कर दिखाया है

कानपुर देहात। बारा ग्राम पंचायत बारा की बेटी ज़ारा कुरैशी (नेहा) ने अपनी असाधारण लगन और कड़ी मेहनत से पहली बार में ही NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और पूरे गांव का नाम रोशन किया है। ज़ारा, जो हाजी मोहम्मद नईम कुरैशी (भेरे नेता जी) की पौत्री और इरशाद कुरैशी की पुत्री हैं। एक सामान्य परिवार से होते हुए भी अपने डॉक्टर बनने के बचपन के सपने को साकार कर दिखाया है। बचपन से ही ज़ारा का सपना डॉक्टर बनने का था और उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास किए। पिछले वर्ष भी उन्होंने NEET परीक्षा दी थी और सफल रही थीं, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया था।
इस बार मौका मिलने पर ज़ारा ने फिर से परीक्षा दी और शानदार परिणाम लाकर अपने परिवार का मान बढ़ाया।ग्राम पंचायत बारा के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी छात्र ने NEET परीक्षा में MBBS सीट हासिल कर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया है। ज़ारा की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और बेटी ज़ारा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मजदूर सभा के जिला सचिव अरविंद यादव और महिला सभा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रुबीना कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने ज़ारा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता को पूरे गांव के लिए प्रेरणा बताया।



