कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु रसूलाबाद पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने शनिवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

Story Highlights
  • कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बर्दास्त: क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने शनिवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस अवसर पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई.

वहीं उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद राजीव सिरोही ने शनिवार को थाना पुलिस के साथ मिलकर कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान उन्होंने शराब की दुकानों,सर्राफा बाजार,मोबाइल शॉप,बैंक एटीएम,पेट्रोल पंप समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चलाकर सघन जांच पड़ताल की।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कानून का पालन करें।शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस की मदद करें।

इस दौरान कस्बे में अगर उन्हें कोई व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके।कानून व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता है।कानून व्यवस्था का उल्लंघन कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।पुलिस अशांति फ़ैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगी।इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार,वरिष्ठ उप निरीक्षक रामसिंह,एस आई जितेंद्र सिंह,एस आई राजेंद्र सिंह,एस आई प्रमोद कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button