कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बागेश्वर धाम हनुमंत कथा अनुमति को किया गया निरस्त

जनपद मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित पवन तनय आश्रम रंजीतपुर में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम कथा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित दिया गया है।इस आशय की जानकारी कानपुर देहात जिला अधिकारी नेहा जैन के द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानून व्यवस्था के अनुपालन के अनुक्रम में उक्त कार्यक्रम संपन्न कराना संभव नहीं है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित पवन तनय आश्रम रंजीतपुर में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम कथा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित दिया गया है।इस आशय की जानकारी कानपुर देहात जिला अधिकारी नेहा जैन के द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानून व्यवस्था के अनुपालन के अनुक्रम में उक्त कार्यक्रम संपन्न कराना संभव नहीं है।

FB IMG 1681645014152

उल्लेखनीय है कि जनपद के रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का कथा प्रवचन कार्यक्रम संपन्न होना था जिसकी अनुमति पूर्व में निर्गत कर दी गई थी। कथा का कार्यक्रम 17 अप्रैल से 21 अप्रैल के मध्य संपन्न होना था जिसे अब अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।

 

Related Articles

AD
Back to top button