उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के नवीपुर कमलपुर हाल पता राजेंद्र नगर पुखरायां निवासी 60 वर्षीय मानसिंह के रूप में हुई है।हादसा दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका मोड पर हुआ।जब एक तेज रप्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुखरायां अमरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button