उत्तरप्रदेश

नूतन वर्ष 2024 का कस्बा वासियों ने शानदार तरीके से किया स्वागत

नूतन वर्ष 2024 के स्वागत के लिए जनपद सहित रनिया कस्बा वासियों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। जैसे ही रात को 12 बजे आसमान में जमकर आतिशबाजी हुई।

Story Highlights
  • जैसे ही रात को 12 बजे आसमान में जमकर आतिशबाजी हुई।

आशीष कुमार, रनियां। नूतन वर्ष 2024 के स्वागत के लिए जनपद सहित रनिया कस्बा वासियों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। जैसे ही रात को 12 बजे आसमान में जमकर आतिशबाजी हुई। औद्योगिक क्षेत्र रनिया के तमाम होटल, रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का लोगों ने परिवार के साथ स्वाद चखा। रनिया के सेंगर रिसोर्ट, शिव रेस्टोरेंट, विलेज का ढाबा, ओम विला सहित विभिन्न होटलों में नव वर्ष पर विशेष आयोजन किए गए। होटल रेस्टोरेंट तथा घरों में नए साल की स्वागत धूमधाम से हुआ। युवाओं ने घर की छत पर ही म्यूजिक सिस्टम लगाकर जमकर इंजॉय किया।

बच्चा पार्टी ने केक काटकर माता-पिता व दोस्तों संग हैप्पी न्यू ईयर कहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। होटलों में तो खास कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ शांतपूर्ण ढंग से पार्टी की। वही लोगों ने नए साल के प्रथम सोमवार को भोले बाबा के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। वही रनिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने नूतन वर्ष 2024 की अपने इष्ट मित्रों दोस्तों को फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी।

वहीं भाजपा नेता अंशु तिवारी, उमरन जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष कमल, युवा समाजसेवी अभिषेक सिंह उर्फ पिंकू भइया, समाजसेवी रामनरेश सिंह उर्फ पप्पू चंदेल, रनिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर, समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, विकास सिंह चौहान, कामदगिरि मोटर्स के संचालक राम प्रकाश यादव, अजय मोटर्स के संचालक अजय यादव, सतीश चंद्र कुशवाहा, अमित यादव, विनय यादव, श्री कृष्णा यादव, ओम प्रकाश उर्फ संजय पांडेय प्रधान करबक, राजू लाइनमैन प्रधान पति उमरन, अनुराग चतुर्वेदी, अजय पाल, सुरेश शुक्ला, पूर्व प्रधान रनिया जीतू यादव, मानसिंह यादव, रेहान मंसूरी, प्रेम सिंह चौहान, जयचंद पाल, संजय यादव जिला अध्यक्ष केंद्रीय मानवाधिकार अधिकार संगठन, पूर्व प्रधान अजीत यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रनिया सोनू मिश्रा, सोनू गुप्ता, युवा सपा नेता पवन यादव, सुरेश त्रिपाठी के अलावा पत्रकार उपेंद्र अरोड़ा, रोहित त्रिपाठी, जनार्दन सिंह भदौरिया, अंकित सिंह चौहान, विनय प्रताप सिंह उर्फ बीनू यादव, आशीष कुमार उर्फ टिंकू यादव, सतीश कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों तथा ईस्ट मित्रों व शुभचिंतकों को नूतन वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button