कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, अपराध जगत में खलबली 

अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

Story Highlights
  • आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु आबकारी टीम व थाना रनियां पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस टीम ने बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को एक चार पहिया वाहन में कुल 18 पेटी नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.20 बजे मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम व थाना रनियां पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के उमरन मोड़ हाइवे पर छापामारी कर एक व्यक्ति को एक चार पहिया वाहन में 18 पेटी कुल मात्रा 202.5 लीटर नाजायज शराब अनुमानित लागत करीब 81 हजार रुपए के साथ दबोच लिया।आरोपी की पहचान अंकित गुप्ता निवासी उमरन थाना रनियां के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button