उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जरैलापुर : किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फाँसी हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जरैलापुर गांव में सोमवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे  के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तथा फोरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य एकत्र किए।

Story Highlights
  • कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की
  • पुखरायां कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में आठवीं का छात्र था।
  • कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।  भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जरैलापुर गांव में सोमवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे  के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तथा फोरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य एकत्र किए।

SUNIT AD
विज्ञापन

तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के पहलानी थानांतर्गत खपटिया कलां गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 15 वर्ष बचपन से भोगनीपुर कोतवाली स्थित जरैलापुर गांव में अपने बहनोई श्यामसुंदर के घर पर रह रहा था। वर्तमान में वह पुखरायां कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में आठवीं का छात्र था। वह रोज सुबह चार बजे जाग कर टहलने के लिए जाता था। सोमवार की सुबह भी वह रोज की भांति जागकर टहलने के लिए निकला परंतु अज्ञात कारणों के चलते उसने घर में स्थित परचून की दुकान में लगे पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

f2

घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। तत्पश्चात एस आई चरन सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूत्रों के मुताबिक मृतक किशोर बेहद सीधे साधे स्वभाव का था।पता नहीं किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या कर ली।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button