उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

ट्रेनो के संचालन व ठहराव के लिए सांसद ने केंद्रीय रेलमंत्री को भेजा पत्र

घाटमपुर के बरीपाल स्थिर हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन मे ट्रेनों के संचालन एवं ठहराओ के लिए नगर उधोग व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियों ने हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के माध्यम से केंद्रीय रेलमंत्री के नाम लिखित पत्र देते हुए बताया है कि जनपदीय रेलवे स्टेशन से हमीरपुर शहरवासी कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र व फतेहपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोग यात्रा व व्यापार करते हैं

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के बरीपाल स्थिर हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन मे ट्रेनों के संचालन एवं ठहराओ के लिए नगर उधोग व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियों ने हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के माध्यम से केंद्रीय रेलमंत्री के नाम लिखित पत्र देते हुए बताया है कि जनपदीय रेलवे स्टेशन से हमीरपुर शहरवासी कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र व फतेहपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोग यात्रा व व्यापार करते हैं। जिसमें व्यापारियों को कानपुर, लखनऊ, विलासपुर, दुर्ग आने जाने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों व व्यापारियों की सुविधाओ के लिए गरीबरथ एक्सप्रेस का हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव एवं ट्रेन कानपुर दुर्ग वेतवा एक्सप्रेस के प्रतिदिन संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश निर्देश देने की मांग की है। मौके पर राकेश साहू महामंत्री, यूगांक मिश्र, उदयनारायण एडवोकेट, खेमराज श्रीवास्तव,शिवम, सचेंद्र सिंह, निहाल उपस्थिति रहे।

Related Articles

AD
Back to top button