कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: तीन को सर्प ने काटा,सीएचसी में भर्ती

बारिश के मौसम में रसूलाबाद स्वास्थ्य केंद्र की टीम अलर्ट

रसूलाबाद कानपुर देहात। बारिश की शुरुआत हो गई ऐसे में सर्पदंश व कीड़े के काटने के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसे में  सीएचसी में डॉक्टरों की टीम अलर्ट कर दी गई।

हाल ही में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सर्पदंश के तीन मामले सामने आए हैं। कठिका कला निवासी सतेंद्र कुमार (30) पुत्र श्रवण यादव, विकास नगर निवासी मो. हसन (70) पुत्र छिद्दा और अटिया रायपुर निवासी सत्यम (21) पुत्र अनिरुद्ध को संदिग्ध परिस्थितियों में सांप ने डस लिया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने तीनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों का तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे मरीजों को समय पर राहत मिल सकी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


Related Articles

AD
Back to top button