हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए तीन जुआंरी धरे गए
अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरियों सटोरियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना बरौर पुलिस ने शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर तीन जुआरियों को जुएं के 3010 रुपए समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरियों सटोरियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना बरौर पुलिस ने शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर तीन जुआरियों को जुएं के 3010 रुपए समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।
थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने शनिवार दोपहर गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग छापामारी कर केशी का पुरवा निवासी मनोज कुमार,विद्यासागर व अवधेश कुमार को थाना क्षेत्र के केशी गांव के बाहर झाड़ियों में ताश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए दबोच लिया।
आरोपियों के कब्जे से मालफड़ व जामा तलाशी के दौरान जुएं के कुल 3010 रुपए बरामद कर उनके विरुद्ध जुआं अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।



