कानपुर देहात: डेरापुर में बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी
बाइक सवार घायल, भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है।डेरापुर सिठमरा चिलौली मार्ग पर बहरी उमरी ईंट भट्टे के पास शनिवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रेरी सिठमरा निवासी रमन कुमार शनिवार को बाइक से अपने घर जा रहा था।रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खड्ड में जा गिरी।हादसे में रमन गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंसकर्मियो ने तत्काल उसे उपचार के लिए डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल का उपचार किया।
ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने छेड़ा जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जोर



