उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में जिले से शामिल होंगे 600 कार्यकर्ता , वितरित हुए आमंत्रण पत्र

योगी आदित्यनाथ के द्वितीय कार्यकाल की शुरुआत होने जा रही है जिसे लेकर जहाँ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में उत्साह का वातावरण है वहीँ दूसरी ओर कानपुर देहात के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक है इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से 600 समर्थकों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल करने की व्यवस्था की गई है।

अकबरपुर, सुशील त्रिवेदी  : योगी आदित्यनाथ के द्वितीय कार्यकाल की शुरुआत होने जा रही है जिसे लेकर जहाँ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में उत्साह का वातावरण है वहीँ दूसरी ओर कानपुर देहात के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक है इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से 600 समर्थकों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल करने की व्यवस्था की गई है।
rozar pay
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में कानपुर देहात से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं जिले के प्रमुख लोगों को निमंत्रण पत्र पास भेजे गए हैं 600 से अधिक कार्यकर्ता कानपुर देहात से शपथ समारोह में शामिल होंगे कानपुर देहात के कार्यकर्ताओं में योगी जी की दोबारा ताजपोशी पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय अकबरपुर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.
इस दौरान बंसलाल कटियार, डॉ सतीश शुक्ला बबलू शुक्ला, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, जीतू दुबे, अनिरुद्ध सिंह, हरिमोहन गुप्ता, राकेश तिवारी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button