उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर थाने में बाराबफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित,आपसी भाईचारा कायम रखने की की गई अपील

भोगनीपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को बाराबफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।

Story Highlights
  • पर्व के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध पुलिस करेगी कठोर कार्यवाही : क्षेत्राधिकारी संजय सिंह

ब्रिजेन्द्र तिवारी पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को बाराबफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।वहीं उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।शनिवार को थाना परिसर में बाराबफात त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में हिंदू तथा मुस्लिम दोनों संप्रदाय के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने कहा कि सभी लोग पर्व को प्रेम व सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाएं तथा आपसी भाईचारा कायम रखें।शराब इत्यादि का सेवन न करें।इस दौरान गड़बड़ी करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पर्व के दौरान गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ऐसे लोगों को सीधे जेल का रास्ता दिखाएगी।इस मौके पर कोतवाल अंजन कुमार सिंह,इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह समेत, एस आई राम अवतार समेत पुलिसकर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button