उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गौशालाओं में गौवंशो हेतु संपूर्ण व्यवस्थाए रहे दुरस्त : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में गौ संरक्षण केंद्रों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया.

कानपुर देहात, अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में गौ संरक्षण केंद्रों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गोवंशो हेतु भूसा संरक्षित किया जा रहा है तथा सभी गौशालाओं में गोवंशो को भूसा, चारा, हरा चारा, चोकर, पानी इत्यादि उपलब्ध कराया जा रहा है , जिलाधिकारी ने इस पर कहा कि गोवंशो को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाए, उनको समय से संपूर्ण व्यवस्थाएं रखें, वहां पर शेड पानी की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि रहे, आवारा घूम रहे गोवंशो को भी गौशालाओं में संरक्षित किया जाए, सहभागिता योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा गोवंशो को लोगों को दिया जाए। गोवंशो की ईयर टैगिंग, टीकाकरण भी कराना सुनिश्चित किया जाए। नंदी शालाओं के निर्माण मे प्रगति लाएं, सभी पशु चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के गौशालाओं में प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button