बांदाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में सनातन संस्कृति को किया आलोकितः कमलावती

महान समाज सुधारक, दार्शनिक, ओजस्वी वक्ता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

बांदा। महान समाज सुधारक, दार्शनिक, ओजस्वी वक्ता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला भाजपा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह ने कहा कि युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी ने अपने असीम ज्ञान व पुरुषार्थ से पूरे विश्व को सनातन संस्कृति व दर्शन की ज्योति से आलोकित किया। वो जातिवाद, अस्पृश्यता व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक थे। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों में अध्यात्म, राष्ट्रवाद व आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था।राष्ट्र के प्रेरणापुंज विवेकानंद जी ने अपने प्रगतिशील विचारों से युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की चेतना जगाई।उनके निर्वाण दिवस पर हर भारतीय उनकी शिक्षा व आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प ले, यही ऐसे महामानव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सोशल मीडिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी शैलेंद्र जायसवाल, क्षेत्र पदाधिकारी राजेश सेन, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान महोखर धीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, निखिल सक्सेना धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button