उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को पोर्टल पर 60 वर्ष की आयु के अनुसार भरनी होगी सेवानिवृत्ति तिथि, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को पोर्टल पर अपनी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की तिथि 60 वर्ष की आयु के आधार पर ही दर्ज करनी होगी

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को पोर्टल पर अपनी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की तिथि 60 वर्ष की आयु के आधार पर ही दर्ज करनी होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ​बीएसए ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल डेटाबेस से कर्मचारियों का नाम न हटे और संविदा व अन्य श्रेणियों का डेटा सुरक्षित रहे इसके लिए सही तिथि भरना अनिवार्य है। ऐसा करने से प्रतिवर्ष होने वाले योजना के नवीनीकरण में कोई तकनीकी बाधा नहीं आएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के फॉर्म समय से और सही विवरण के साथ भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलती है। सेवानिवृत्ति तिथि सही दर्ज होने से प्रोफाइल एक्टिव रहेगी और हर साल होने वाली रिन्यूअल प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी होगी।

Related Articles

AD
Back to top button