आगामी त्योहारों को दृष्टिगत बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की जरूरत है: आशीष गुप्ता जिलाध्यक्ष
अकबरपुर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठाया गया मुद्दा

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: आज कस्बा अकबरपुर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक बैठक का आयोजन व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी सुभाष सिंह की उपस्थिति में हुआ। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गयी। जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी से कहा कि इस समय त्योहार एवं शादियों का सीजन चल रहा है।
नवरात्रि का पर्व चल रहा है और कल ईद का त्यौहार है इसलिए जनपद की सभी बाजारों में भीड़ भाड़ रहेगी। इसलिए सभी बाजारों में जाम एवं सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था की जाए एवं जिलास्तरीय व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक के आयोजित किये जाने का निवेदन किया। जिस पर प्रभारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ सुभाष सिंह ने आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों को व्यापार मंडल के सुझावों को अवगत करा कर निस्तारित कराने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ महामन्त्री पीयूष कौशल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप ओमर वरिष्ठ सदस्य मनीष कौशल नगर अध्यक्ष अकबरपुर दुर्गेश शर्मा प्रकाश कौशल व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के मुकेश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिए अहम निर्देश



