उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पूर्व राज्यमंत्री की मनाई गई छठवीं पुण्य तिथि, चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता स्वर्गीय मथुरा प्रसाद पाल की छठवीं पुण्यतिथि पर अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज अकबरपुर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षकों एवं छात्रों ने विद्यालय परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया।

अमन यात्रा, अकबरपुरा।  उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता स्वर्गीय मथुरा प्रसाद पाल की छठवीं पुण्यतिथि पर अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज अकबरपुर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षकों एवं छात्रों ने विद्यालय परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया। कानपुर देहात जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित उक्त विद्यालय की स्थापना के विषय में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि श्रीपाल शिक्षा के प्रचार प्रसार में हमेशा अपनी प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं इतना ही नहीं उन्होंने अपनी विधानसभा रनिया अकबरपुर में अनेक विद्यालय स्थापित कराए जो आज भी सफलतापूर्वक चल रहे हैं।इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यवसायी मनीष कुमार कौशल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वे गांव और गरीब के विकास के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे।ज्ञातव्य है कि श्री पाल प्रथम बार सरवनखेड़ा विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुन कर लखनऊ पहुंचे और शिक्षा के प्रचार-प्रसार का दायित्व निभाते हुए अनेक विद्यालयों की स्थापना की और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर तीसरी बार सिकंदरा विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा हासिल कर जनमानस की समस्याओ को सरकार के सामने न केवल रखा वरन् उन्हें हल भी कराया।वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया।इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह पाल,महाराज सिंह,विवेक यादव, सौरभ मिश्र, भीम प्रताप,स्वाति बाजपेई, मुद्रिका ओमर, अनुज पाल निखिल गौर,देश राज गौतम, रमाकांत सक्सेना,पीयूष कौशल, किशन कुशवाहा,डिम्पल, राजेश आदि अनेक नागरिक शामिल हुए।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading