उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने परिवार संग मनाई दीपावली, जनपदवासियों को दी शुभकामनाएँ

दीपों के इस पावन पर्व दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी श्रीमती रश्मि सिंह एवं बेटे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक दीपावली का त्योहार मनाया

कानपुर नगर। दीपों के इस पावन पर्व दीपावली के अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी श्रीमती रश्मि सिंह एवं बेटे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

Related Articles

AD
Back to top button