कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान शिवगोपाल सविता के पुत्र श्यामू सविता के रूप में हुई है।श्यामू ने बुधवार शाम अपने किराए की दुकान में शटर बंद करके फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत परिजनों तथा ग्रामीणों से पूंछतांछ की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



