कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की आत्महत्या, जांच प्रक्रिया जारी

भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने रविवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने रविवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ANSHIKA
AD

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखरायां कस्बे के शास्त्रीनगर मोहाल निवासी अखिलेश पुत्र शेर सिंह चक्रवर्ती उम्र करीब 30 वर्ष शराब पीने का लती था।रविवार की रात्रि करीब 12.30 बजे के आसपास वह कस्बे में चल रही रामलीला देख कर घर वापस आया था। इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।सुबह करीब चार बजे घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

AD 1
AD

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक मृतक अखिलेश अविवाहित था तथा शराब का लती था।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button