औरैया

बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर भागे

युवक अपनी मोपेड से एक मित्र के साथ बैसुन्धरा जा रहा था। फफूंँद बाईपास पर बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आये और मोबाइल छीनकर भाग निकले, पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

Story Highlights
  • दिन दहाड़े फफूंँद बाईपास पर हुई घटना फैली दहशत
  • पुलिस पीड़ित युवक को लेकर खंगाल रही सीसी टीवी कैमरे
फफूंँद,अमन यात्रा।  रविवार को एक गाँव निवासी युवक अपनी मोपेड से एक मित्र के साथ बैसुन्धरा जा रहा था। फफूंँद बाईपास पर बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आये और मोबाइल छीनकर भाग निकले, पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
cleardot
 रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गाँव हज्जी का पूर्वा निवासी शिवांग प्रताप सिंह अपने एक मित्र को साथ लेकर अपनी मोपेड से किसी से मिलने बैसुन्धरा जा रहा था। फफूंँद बाईपास स्थित कोल्डस्टोर से पहले पीछे से आये बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोपेड सवार युवक का मोबाइल छीनकर तेजी से पाता की ओर भाग निकले। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को साथ लेकर बाईपास स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाल कर लुटेरों की पहचान करने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button