जिलाधिकारी ने माघी पूर्णिमा पर सरसैया घाट में किया स्नान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
माघी पूर्णिमा के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपनी बड़ी बहन श्रीमती सुनीता सिंह व अन्य पारिवारिकजनों के साथ सरसैया घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

कानपुर नगर: माघी पूर्णिमा के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपनी बड़ी बहन श्रीमती सुनीता सिंह व अन्य पारिवारिकजनों के साथ सरसैया घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
स्नान के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन देवता भी गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है।
स्नान के उपरांत जिलाधिकारी ने घाट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के स्नान व पूजा-पाठ कर सकें।
सरसैया घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की लोगों ने सराहना की।



