उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शामली में परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में डाली लाखों की डकैती,लोगों में दहशत का माहौल

जनपद में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट ओर पीड़ितों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पीड़ितों से लाख की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी के परिजनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया एवं परिवार में लड़कियों, लड़के, मामा एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की गई

शामली। जनपद में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट ओर पीड़ितों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पीड़ितों से लाख की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी के परिजनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया एवं परिवार में लड़कियों, लड़के, मामा एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सहित आला अधिकारी मोके पर पहुंचे, झिझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना के सुंदर नगर में सुबह करीब ढाई बजे पांच बदमाश व्यापारी बिल्लू के घर में पीछे से लोहे की पाइप के सहारे घर में घुसे और छत पर सो रहे मामा धरमपाल, अजय (लड़का) जोनी (भतीजा) को बंधक बनाकर मारपीट की एवं हथियारों के बल पर नीचे के पोर्सन गेट खुलवाया। बदमाशों ने बिल्लू के विरोध पर तमंचे के बट से घायल कर दिया एवं लड़कियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकार घर से लाखो की नगदी एवं गहने लूट ले गए। पीड़ित ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को घटना को जानकारी दी। तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली गई।

Related Articles

AD
Back to top button