उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

दो के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की गई

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न आपराधिक कृत्यों में शामिल गैंग लीडर समेत दो के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की है।कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी गैंग लीडर बबलू पुत्र छोटे व उसके साथी समीम कुरैशी के विरुद्ध गौवंश को बेचने व हत्या करने जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न आपराधिक कृत्यों में शामिल गैंग लीडर समेत दो के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की है।कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी गैंग लीडर बबलू पुत्र छोटे व उसके साथी समीम कुरैशी के विरुद्ध गौवंश को बेचने व हत्या करने जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा गैंग लीडर बबलू के द्वारा एक संगठित गैंग बनाकर थाना क्षेत्र में गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जाता है।जिससे सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।पुलिस ने इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button