कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीएसआर फंड से चमकेंगे सरकारी स्कूल

परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प योजना के तहत चमकाया जाएगा। साल 2023 तक कानपुर देहात को नंबर वन बनाया जाएगा। वहीं सीएसआर फंड से 20 परसेंट स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा जहां स्टूडेंट्स प्रोजेक्टर और कंप्यूटर से पढ़ाई करेंगे।

Story Highlights
  • 20 फीसदी स्कूलों का होगा कायाकल्प

कानपुर देहात, अमन यात्रा। परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प योजना के तहत चमकाया जाएगा। साल 2023 तक कानपुर देहात को नंबर वन बनाया जाएगा। वहीं सीएसआर फंड से 20 परसेंट स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा जहां स्टूडेंट्स प्रोजेक्टर और कंप्यूटर से पढ़ाई करेंगे। उन्हें हाईटेक शिक्षा दी जाएगी।

IMG 20221016 WA0019

शनिवार को अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय मढवाई, उच्च प्राथमिक विद्यालय मढवाई, संविलियन विद्यालय नरिहा और माटी किशनपुर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया जहां एचपीसीएल कंपनी के सदस्य द्वारा सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) से ग्रांट देने हेतु चर्चा की गई और अग्रेतर कार्यवाही की संयुक्त तैयारी पर चर्चा की गई।

IMG 20221016 WA0014

अब जल्द ही जनपद के 20 फीसदी स्कूलों का कायाकल्प सीएसआर फंड से होगा अन्य स्कूलों का कायाकल्प ग्राम प्रधान के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button