कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: लापता किशोर पुखरायां में मिला

पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद, परिजन हुए गदगद

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गया एक किशोर रास्ते से कहीं लापता हो गया।पुलिस ने लापता किशोर को कड़ी मशक्कत कर महज कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना क्षेत्र के मुड़ेरा गांव निवासी राजबहादुर कश्यप ने सोमवार देर शाम पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अमरदीप उर्फ हर्षित उम्र करीब 12 वर्ष दोपहर करीब 3.30 बजे घर से अरहरियामऊ कोचिंग पढ़ने की बात कहकर गया था।

परंतु घर वापस नहीं आया।परिजनों ने आसपास इलाके में उसकी काफी खोजबीन की परंतु अमरदीप का कही सुराग नहीं लगा।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन छानबीन की।जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किशोर को देर रात पुखरायां कस्बे से सकुशल बरामद कर लिया।किशोर को सकुशल देख परिजन गदगद हो गए।

उन्होंने पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया है।विधिक कार्यवाही के पश्चात उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button