कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा गुरुवार शाम गजनेर चौराहे पर हुआ।

जब एक अज्ञात वाहन ने 25 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक की शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।हादसे में शामिल वाहन समेत फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।

ये भी पढ़े- पुखरायां में 25 फीट अंदर तक लगे लाल निशान, अतिक्रमणकारियों में खलबली

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button