कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में निकाली गईं भव्य तिरंगा यात्राएं

कस्बे में पटेल चौक से सुआ बाबा मंदिर तक गूंजे देशभक्ति के नारे

कानपुर देहात।  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तहसील भोगनीपुर क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।

पुखरायां में  कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की गरिमामयी उपस्थिति में पटेल चौक से सुआ बाबा मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान व अन्य जनप्रतिनिधिगण, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त मंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में गजनेर, बरौर, मूसानगर एवं अमरौधा (सट्टी) में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। यात्राओं के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का संदेश दिया।

 

 


ये भी पढे-  प्रेरणा ऐप पर मिड डे मील के तहत दूध और फल वितरण का डेटा अपलोड न करने पर होगी सख्त कार्यवाही


 

Related Articles

AD
Back to top button