कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत,दो घायल

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।रायपुर गजनेर मार्ग पर श्यामपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा रात करीब 10 बजे उस समय हुआ जब तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।

श्यामपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही रनियां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button