कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकोढी : एक दूसरे को गले लगाकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोढी में गुरुवार को बकरा ईद का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तथा सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाया गया।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोढी में गुरुवार को बकरा ईद का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तथा सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाया गया।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी।

IMG 20230629 WA0014

गुरुवार को कानपुर देहात जिले में प्रशासन की सख्ती के चलते जगह जगह बकरा ईद की नमाज शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से अदा की गई।इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के डी एम, एस पी ने भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

IMG 20230629 WA0015

वहीं गुरुवार को सुबह से ही शुरू हुई बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोढी में बकरा ईद की नमाज बड़े की शांतिपूर्ण ढंग से जामा मस्जिद में अदा की गई।इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी।तत्पश्चात लोगों के द्वारा जानवरों को कुर्वानी दी गई तथा घरों में दावतों का दौर शुरू हो गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान मो नफीस, एस आई चरन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button