उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रक से बैटरी चोरी मामले में शातिर गिरफ्तार,की गई कार्यवाही

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को ट्रक से बैटरी चोरी के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को ट्रक से बैटरी चोरी के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि उन्नाव जिले के औरास थानांतर्गत इंयातपुर बर्रा निवासी मुकीम अहमद को मंगलवार को थाना क्षेत्र के राजेंद्रा पुल के समीप सर्विस रोड पर ट्रक से बैटरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button