कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात की मैथा तहसील में प्रशासनिक फेरबदल नौ लेखपालों के क्षेत्र बदले

जनहित और प्रशासनिक आधार पर उपजिलाधिकारी मैथा ने जारी की तैनाती सूची देखें पूरी लिस्ट

कानपुर देहात की मैथा तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर लेखपालों के तबादले किए गए हैं। उपजिलाधिकारी मैथा के निर्देश पर जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए कुल नौ लेखपालों की नवीन तैनाती सूची जारी की गई है। इस फेरबदल में कई लेखपालों को नए हल्के सौंपे गए हैं तो कुछ को अतिरिक्त क्षेत्रों का प्रभार भी दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार उत्कर्ष त्रिपाठी को रैपालपुर से हटाकर मवैया का नवीन क्षेत्र दिया गया है, साथ ही उन्हें करोम का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं मवैया में कार्यरत मोहित कुमार कनौजिया को अब रैपालपुर भेजा गया है और उन्हें बेहटा क्षेत्र का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। नन्दलाल सिंह को मॉडा से बलुवापुर स्थानांतरित करते हुए भीखर का अतिरिक्त क्षेत्र दिया गया है। भीखर में तैनात सुजीत सिंह को अब बैरीसवाई की कमान दी गई है और उन्हें मॉडा का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इसके अलावा नितिन बाजपेयी को बघवट में बरकरार रखते हुए निजामतपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अर्पित श्रीवास्तव को निजामतपुर से वारनपुर कहिंजरी भेजा गया है और उन्हें बडागाँव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वारनपुर कहिंजरी के लेखपाल धर्मेन्द्र कुमार को ढाकन शिवली का नया क्षेत्र सौंपते हुए अरसदपुर का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। विभा सिंह को ज्योती क्षेत्र में नवीन तैनाती दी गई है। वहीं बैरीसवाई में कार्यरत राजीव पाण्डेय को क्षेत्र से हटाकर तहसील कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस फेरबदल से तहसील क्षेत्र के राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button