कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार ने गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए

रविवार को बरौर कस्बा स्थित पटेल रोड उपाध्याय मार्केट में अत्यधिक शीत को दृष्टिगत रखते हुए आयोजक अनुराग उपाध्याय, धीरम उपाध्याय तथा डॉक्टर जन्मेजय सचान की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार द्वारा गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए

अमन यात्रा, पुखरायां। रविवार को बरौर कस्बा स्थित पटेल रोड उपाध्याय मार्केट में अत्यधिक शीत को दृष्टिगत रखते हुए आयोजक अनुराग उपाध्याय, धीरम उपाध्याय तथा डॉक्टर जन्मेजय सचान की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार द्वारा गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए वहीं कंबल पाकर महिलाओं तथा पुरुषों के चेहरे खिल उठे।रविवार को बरौर कस्बा स्थित उपाध्याय मार्केट में भीषण सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के अनुराग उपाध्याय,धीरम उपाध्याय तथा डॉक्टर जन्मेजय सचान द्वारा किया गया.

photo 26

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार पत्नी डॉक्टर महेंद्र सिंह के द्वारा करीब 70 महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए जिन्हें पाकर महिलाओं तथा पुरुषों के चेहरे खिल उठे इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार द्वारा मौजूद लोगों को संबोधन भी किया गया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है इसलिए हम सभी को किसी न किसी रूप में गरीबों की सेवा अवश्य ही करना चाहिए।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पति डॉक्टर महेंद्र सिंह,अमरनाथ सचान,प्रदीप सचान,रेखा सचान,श्यामबाबू कमल,धर्मेंद्र सिंह,आकाश यादव,अभिजीत यादव,हरिओम कमल आदि लोग मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button