उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 पुलिसकर्मियों के तबादले

जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रविवार को पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है

कानपुर देहात।जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रविवार को पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के आधार पर जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षक/उपनिरीक्षक एवं 10 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को पुलिस लाइन, यूपी-112, साइबर थाना, जन शिकायत प्रकोष्ठ, गोपनीय कार्यालय तथा विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। स्थानांतरण सूची में थाना सिकंदरा, अकबरपुर, मंगलपुर, शिवली, रसूलाबाद, रनियां, मुसानगर, रूरा, साइबर थाना, पुलिस लाइन एवं यूपी-112 सहित कई इकाइयों को शामिल किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित कर्मचारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना होकर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। माना जा रहा है कि यह फेरबदल जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

1 WhatsApp Image 2026 07 27 at 3.44.35 PM

Related Articles

AD
Back to top button