करियर

UGC-NET 2021: UGC-NET का शेड्यूल, 2 मई से होगी परीक्षा; आज से शुरू आवेदन

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं, जो 2 मार्च तक जारी रहेंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा, जिसके तहत पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर के 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी।

2 मई से होगी परीक्षा

जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा 2021 में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन देख सकते हैं। यूजीसी नेट क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स देश भर की यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबल होंगे।

2 मार्च तक जारी एप्लीकेशन प्रोसेस

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं, जो 2 मार्च तक जारी रहेंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा, जिसके तहत पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर के 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। पहले यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।

पिछले साल 5 लाख कैंडिडेट्स हुए थे शामिल

इससे पहले 2020 में हुई UGC-NET परीक्षा के लिए कुल 8,60,976 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, परीक्षा में 5,26,707 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,90,260 फीमेल कैंडिडेट थीं और 2,36,427 कैंडिडेट्स मेल। इसके अलावा 20 ट्रांसजेंडर भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button