उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
मूसानगर में करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सुल्तनापुर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई।किशोरी को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सुल्तनापुर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई।किशोरी को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सुल्तनापुर गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री सालोचनी शुक्रवार को घर के मुख्य गेट से निकल रही थी।इसी दौरान गेट में अचानक करंट उतर आया।जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी को अर्द्धबेहोशी की हालत में पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक केदारनाथ ने किशोरी का उपचार किया।किशोरी के पिता सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की है।



