फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्राथमिक विद्यालय अस्ती में बच्चों ने मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन

आज 24 दिसंबर दिन शनिवार नो बैग डे के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अस्ती में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। नन्हे बच्चों ने खूब मस्ती की इजान और दिलशान ने संता के भेष में बच्चों को खूब लुभाया।

अमन यात्रा,फतेहपुर :  आज 24 दिसंबर दिन शनिवार नो बैग डे के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अस्ती में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। नन्हे बच्चों ने खूब मस्ती की इजान और दिलशान ने संता के भेष में बच्चों को खूब लुभाया। केक काटकर टॉफी और गिफ्ट बच्चों में बांटा गया। प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी जी ने बच्चों को सैंटा क्लॉस और प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में बताया।

fateh

बच्चों के इस खुशी के मौके पर जिला महामंत्री भाजपा पुष्पराज पटेल जी ने विद्यालय में बच्चों को गिफ्ट और टाफियों का वितरण कराया। बच्चों ने विभिन्न वेस्ट मटेरियल से क्रिसमस ट्री और विभिन्न सामग्रियां तैयार की अपने विद्यालय के कोने कोने को सजाया लाल सफेद गुब्बारों से पूरा विद्यालय जगमगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button