अकबरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी घायल, भेजा गया अस्पताल
कोतवाली के सामने हुआ हादसा; बेवनपुर निवासी दंपति को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बेवन गांव निवासी 38 वर्षीय सनोज कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे।अकबरपुर कोतवाली के सामने अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में सनोज और उनकी पत्नी दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।ईएमटी अजीत कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़े- गोरखपुर के पडरौना को नई रेल सौगात,12 दिसंबर 2025 से दौड़ेगी नई छपरा–अमृतसर एक्सप्रेस



