अपना देश

अनोखा विवाहः युवक ने एक साथ दो लड़कियों से रचाई शादी

एक युवक ने दो लड़कियों से शादी कर ली. वहीं, तीन पक्षों के लोग इस शादी से खुश दिखाई दिए. शादी की फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दरअसल, पूरा मामला बस्तर जिले के टिकरालोहंगा का है, जहां के युवक (चंदू मौर्य) ने हसीना बघेल और सुंदरी कश्यप से प्रेम संबंध स्थापित किया. हालांकि, दोनों लड़कियों को पता था कि चंदू दोनों के साथ प्रेम संबंध में हैं. चंदू ने दोनों लड़कियों के परिवारवालों से मुलाकात की और उनसे कहा, “मैं दोनों से प्यार करता हूं और दोनों से ही शादी करना चाहता हूं.” बाद में दोनों लड़कियों के परिवारवालों ने शादी के लिए हामी भर दी. बता दें कि दोनों लड़कियां भी इस शादी से बेहद खुश हैं.

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस अनोखी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. वहीं, तमाम लोग भी इस शादी को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक व्यक्ति ने लिखा, “समाज चाहे तो कुछ भी कर सकता है. इस शादी से बहु विवाह को बढ़ावा मिला है.” वहीं एक और व्यक्ति ने मज़ाकिया तरीके से लिखा, “किस्मत हो तो ऐसी.”

तीनों पक्षों ने मिलकर की शादी की तैयारी 

गौरतलब है कि शादी की तैयारियां भी तीनों पक्षों के लोगों ने मिलकर की थी. शादी के कार्ड पर तीनों पक्षों के बारे में लिखा हुआ था. तीनों एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे. परिवार के एक सदस्य ने कहा, “अगर पति-पति को मंजूर है तो हमारी क्या आपत्ति हो सकती है. हमें इस शादी से कोई एतराज नहीं है.” वहीं, समाज के लोगों ने भी इस शादी से इंकार नहीं किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button