कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अन्य जनपद के जिलाधिकारियों को प्रदर्शित किए गए प्रस्तुतिकरण से बहुत ज्यादा सीखने की आवश्यकता: मुख्य सचिव 

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मा0 मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में किये गए नव व स्वप्रेरित कार्यों को प्रदर्शित करने के साथ ही, उससे जन सामान्य में आये बदलाव व उसके हुए विकास को प्रदर्शित करते हुए प्रस्तुतिकरण "आज़ादी की अलख" को जगाने हेतु किये गए कार्यों को दिखाया।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा किये गए प्रयासों को सराहा व नई सोच के साथ पुनः कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मा0 मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में किये गए नव व स्वप्रेरित कार्यों को प्रदर्शित करने के साथ ही, उससे जन सामान्य में आये बदलाव व उसके हुए विकास को प्रदर्शित करते हुए प्रस्तुतिकरण “आज़ादी की अलख” को जगाने हेतु किये गए कार्यों को दिखाया।

IMG 20220928 WA0011

उन्होनें आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कराये गए नवीन प्रयासों के संबंध में पीपीटी के मध्यम से प्रदर्शित किया, जिसमें तिरंगा निर्माण से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करने, ग्राम व शहरी क्षेत्रों में आज़दी का माहौल जाग्रत करने, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से नाव युवकों में आज़ादी के माहौल को जाग्रत करने, आज़ादी के पूर्व जिनमें वृद्धजनों को ग्राम स्तर पर उनके विचारों को ह्यूमन लाइब्रेरी के माध्यम से साझा करने जैसे कई नवीन प्रयासों का प्रस्तुतिकरण किया, जिसको पूर्ण होने पर मुख्य सचिव द्वारा अपने उद्बोधन में सभी जिलाधिकारियों को इस प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किये गए नवीन प्रयासों से नई सोच को जाग्रत करने के तरीके व बहुत कुछ सीखे जाने को कहा।

IMG 20220928 WA0012

उन्होंने तारीफ करते हुए जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा किये गए प्रयासों को सराहा व नई सोच के साथ पुनः कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button