भोजपुरीमनोरंजन

अभिनेत्री “रचना सिंह यादव” ने अपना जन्मदिन और फिल्म “कलाकंद” की सक्सेस पार्टी मनाई एक साथ

मिस इंडिया, मिस काशी, मिस यू० पी० रह चुकी अभिनेत्री रचना सिंह यादव का कल जन्मदिन था जिसे उन्होंने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अपने करीबी और परिवार जनों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और सबसे खास बात रचना सिंह यादव के जन्मदिन के एक दिन पहले उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म "कलाकंद" रिलीज हुई थी जिसमे वो एक अहम किरदार में नजर आईं जो दर्शको को काफी पसंद आया।

अमन यात्रा, मुंबई। मिस इंडिया, मिस काशी, मिस यू० पी० रह चुकी अभिनेत्री रचना सिंह यादव का कल जन्मदिन था जिसे उन्होंने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अपने करीबी और परिवार जनों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और सबसे खास बात रचना सिंह यादव के जन्मदिन के एक दिन पहले उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म “कलाकंद” रिलीज हुई थी जिसमे वो एक अहम किरदार में नजर आईं जो दर्शको को काफी पसंद आया दर्शको ने इनके किरदार की सोशल मीडिया के माध्यम से खूब सराहना की।
रचना सिंह यादव के लिए डबल खुशी थी इसीलिए उन्होंने सक्सेस पार्टी के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

IMG 20230715 WA0046

इस खास मौके पर वहां कई सारे गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी लोगो ने रचना सिंह यादव को जन्मदिन की और उनकी फिल्म की सफ़लता की शुभकामनाएं दी।

 

IMG 20230715 WA0042
बता दे रचना सिंह यादव कमाल की अभिनेत्री है जो अपने बेहतरीन लुक और अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज करती है उन्होंने हिंदी में कई सारे प्रोजेक्ट किए जिसमे एक दो सीरियल भी है और भोजपुरी में शुरुआत उन्होंने ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनके गाने से की फिर उसके बाद उन्होंने फिल्म कलाकंद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ किया जो रिलीज हो चुकी है और उसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म “कटान” जिसमे बॉलीवुड के कई सारे बड़े अभिनेता नजर आयेंगे।

IMG 20230715 WA0044

ये फिल्म बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बस आप सभी ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद रचना सिंह यादव पर बनाए रखे।

Related Articles

AD
Back to top button