उत्तरप्रदेश

अयोध्‍या के जिला अस्पताल में महिला से सामूह‍िक दुष्कर्म, साधुवेशधारी पर मामला दर्ज

महिला का आरोप है कि जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उसे उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया जहां एंबुलेंस चालक और अस्पताल के चार कर्मियों ने दुष्कर्म किया।

 

अयोध्या,अमन यात्रा। रामनगरी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक और कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके साथ उपचार के बहाने दुष्कर्म किया। महिला श्री राम चिकित्सालय से रेफर होकर जिला अस्पताल आई थी। घटना गुरुवार देर रात की है। वहीं इस मामले में महिला के ससुराली जनों की ओर से अयोध्या के एक बाबा पर बहू के साथ दुष्कर्म करने की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला गोसाईगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह गत सात मार्च से रामनगरी के एक मंदिर में रुकी हुई थी। बुधवार को तबीयत खराब होने पर उसको बाबा ने पहले श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत खराब देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का आरोप है कि जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उसे उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया, जहां एंबुलेंस चालक और अस्पताल के चार कर्मियों ने दुष्कर्म किया। सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी का कहना है कि महिला की ओर से ऐसा मौखिक आरोप लगाया गया है। लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के ससुर ने बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छानबीन में प्रथम दृष्टया जिला अस्पताल कर्मियों पर लगाया गया आरोप संदिग्ध मालूम पढ़ रहा है। बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे हिरासत में रखा गया है। महिला बार-बार बयान भी बदल रही है। फिलहाल घटना की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button