कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आरोपी अवैध तमंचा – कारतूस सहित गिरफ्तार

सिकंदरा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली एक और सफलता।
  • आरोपी को पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत भेजा जा चुका है जेल।
  • थाना सिकंदरा पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर भेजा जेल।

अमन यात्रा, सिकंदरा। सिकंदरा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेंज कानपुर प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने शुक्रवार की शाम करीब 8.30 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जाहिर सिंह,कांस्टेबल बिपिन कुमार तथा अभयपाल सिंह के साथ छापेमारी कर एक व्यक्ति को कस्बे के सूर्या तिराहे ओवरब्रिज के नीचे एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता फकरुद्दीन पुत्र स्वर्गीय कमरुद्दीन निवासी ग्राम प्रीतमपुर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात बताया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत थाने में मामला पंजीकृत किया जा चुका है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button