उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
इस दिन बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस दिन बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। जिला प्रशासन के कैलेंडर में इस दिन निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है।
विश्वकर्मा जयंती भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्पकार देवता माना जाता है। इस दिन सभी उद्योगों, कारखानों, कार्यशालाओं और विद्यालयों में विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है। इस अवसर पर सभी छोटे प्रतिष्ठानों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा की जाती है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं जिसमें तमाम जनप्रतिनिधि और छात्र हिस्सा लेते हैं। विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश मिलने से छात्रों को भी थोड़ा आराम करने का मौका मिलेगा। सितंबर में सरकारी छुट्टियों की बात की जाए तो रविवार के साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर अन्य कोई सरकारी छुट्टी पहले से घोषित नहीं की गई है हालांकि विशेष परिस्थितियों में स्कूलों, प्रशासन या फिर प्रदेश स्तर पर छुट्टी घोषित की जा सकती है। खासतौर से खराब मौसम और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में अवकाश दिया जा सकता है फिलहाल सरकारी छुट्टियों की सूची में सितंबर में इसके अलावा कोई और विशेष छुट्टी नहीं है।
ये भी पढ़े- डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद



